नई शिक्षा नीति 2020 | New Education Policy 2020 | To The Point-NEP 2020 | SelectionMind Online Study

नई शिक्षा नीति 2020 | New Education Policy 2020 | To The Point-NEP 2020 | SelectionMind Online Study

 Click here to watch full video on YouTube




हमारे देश में जनसंख्या के साथ-साथ बेरोजगारी भी निरंतर बढ़ती जा रही है। बेरोजगारी का वास्तविक कारण असाक्षरता को भी माना जा सकता है। हमारी शिक्षा नीति में व्यावहारिक ज्ञान की कमी दिखाई देती है।

हमारे शिक्षा नीति की कमियों को दूर करने के लिए ही नई शिक्षा नीति 2020 को लाया गया है।

आज हमारी नई शिक्षा नीति के बारे में ही कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को जानेंगे :-


  • शिक्षा नीति 2020 भारत की तीसरी शिक्षा नीति है।
  • पहली शिक्षा नीति 1968 में आई थी।
  • दूसरी शिक्षा नीति 1986 में लाई गई थी।

नई शिक्षा नीति 2020 को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन लाया गया है जिसमें इस मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया है। अर्थात

मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नया नाम शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया है।

 

नई शिक्षा नीति 2020 का प्रारूप कस्तूरीरंगन समिति द्वारा तैयार किया गया है।

  • कस्तूरीरंगन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर के कस्तूरीरंगन थे जो कि इसरो के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

सबसे महत्वपूर्ण बदलाव शिक्षा के लिए बजट में किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में आवंटित बजट को 2-3% से बढ़ाकर 6% करने की बात कही गई है।


विद्यालय प्रणाली

  • जो प्रणाली पहले 10+2 ( टेन प्लस टू) की कही जाती थी वह अब 5+3+3+4 (5 प्लस 3 प्लस 3 प्लस 4) की होगी।

स्नातक नीति

(अंडर ग्रेजुएशन एंड ग्रेजुएशन पॉलिसी)

नई शिक्षा नीति 2020, new education policy 2020, selection mind online classes, selection mind

नई शिक्षा नीति 2020, new education policy 2020, selection mind online classes, selection mind


भाषा

यदि आप किसी कॉल सेंटर में कॉल करेंगे तो सबसे पहले आपसे भाषा चयन करने के लिए पूछा जाएगा अर्थात भाषा हमारे शिक्षा की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। 

नई शिक्षा नीति 2020 में भाषा के लिए भी कई नए बदलाव किए गए हैं

  • नई शिक्षा नीति में त्रिभाषा फार्मूला अपनाया जाएगा।
  • कक्षा 5 तक अपनी मातृभाषा में अध्ययन करना अनिवार्य होगा।
  • कक्षा 9 के बाद विदेशी भाषा को भी पढ़ा जा सकता है।

छात्रवृत्ति

छात्रवृत्ति के लिए भी कई विशेष प्रावधान किए गए हैं।
  • राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल बनाया जाएगा।
  • 25% से 100% तक की छात्रवृत्ति सभी निजी विद्यालयों को भी अपने 50% छात्रों को देनी होगी।

कार्य व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए कई विभागों को एक साथ लाकर उनकी कार्यप्रणाली में सुधार लाया जाता है या सुधार करने का प्रयास किया जाता है।

उदाहरण के लिए

  •  कई करो को एक कर जीएसटी लाया गया।
  • व्यापार और वाणिज्य में उद्यमियों को होने वाली असुविधा को दूर करने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लाया गया।
  • तीनों सेनाओं को एक साथ सुचारू रूप से कार्य कराने के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद बनाया गया।
उसी तर्ज पर
नई शिक्षा नीति 2020, new education policy 2020, selection mind online classes, selection mind


इसके अलावा भी कई प्रकार के बदलाव जैसे व्यावसायिक शिक्षा को शिक्षा नीति में जोड़ना आदि किए गए हैं।


आज हमने जाना नई शिक्षा नीति 2020 के बारे में। विस्तार से समझने के लिए आप हमारे वीडियो को भी देख सकते हैं जिसका लिंग के ऊपर दिया गया है।


Thank You for Joining SelectionMind !