Book List For MPPSC Pre And Mains 2020-2021-22 (MPPSC New Syllabus BookList)

Book List For MPPSC Pre 2021-22 (New Syllabus)| मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा (नवीन पाठ्यक्रम), selection Mind,booklist for mppsc pre
Book List For MPPSC Pre 2020-21(New Syllabus)| मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा (नवीन पाठ्यक्रम)
Book List For MPPSC Pre+Mains 2020-21-22 (New Syllabus)| मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा (नवीन पाठ्यक्रम)

 Booklist by VSeducation :-

✍️ MPPSC Mains की तैयारी - सबसे पहले सिलेबस का प्रिंट लेकर अपनी रूपरेखा बनाएं उसके बाद अपने बनाए गए नोट्स या मेरे अनुभव के आधार पर इन बुक्स का सहारा लेकर तैयारी शुरू कर दीजिए - 

★धर्मेंद्र सर की 3 मार्कर और इतिहास पेपर-1 की बुक , 

★तथ्यवाण का मध्यप्रदेश ग्रंथम और संचार-प्रौद्योगिकी वाली बुक्स ,  

धर्मवीर विश्नोई जी और जीतेन्द्र जी द्वारा लिखित ExamPedia MP-करंट अफेयर्स,

★रवि तिवारी जी की योजनाओं वाली बुक एवं मध्यप्रदेश राजव्यवस्था बुक

★अन्य सभी टॉपिक्स के लिए संजय सर ( निर्माण IAS) की बुक्स का सहारा लीजिये खास तौर से पेपर 2,3 एवं 4 और मध्यप्रदेश रियासतें

★ पेपर 5 के लिए महावीर पब्लिकेशन की बुक

★ पेपर 6 के लिए लिए दृष्टि या परीक्षा मंथन की बुक्स


💥💥 यदि आपके पास 1 वर्ष या अधिक समय है तो NCERT बुक्स का सहारा ले सकते हैं 

💥 लेकिन जो 2020 रिजल्ट में चयनित हैं वह बिना समय गवाएं उपर्युक्त बुक्स का सहारा ले लीजिये-

     हालांकि जिनके पहले से नोट्स बने है वह उनमे जुट जाएं लेकिन करंट अफेयर्स नोट्स में जरूर अपडेट करें


💥 English मीडियम के छात्र- निर्माण ias ,तक्षशिला पब्लिकेशन एवं ओकब्रिज पब्लिकेशन की बुक्स फॉलो कीजिए।


---------------------------------

 यह भी जानें :- 

---------------------------------

 मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा-2020 से पाठ्यक्रम (Syllabus) में कुछ परिवर्तन किया गया है।

यदि स्पष्ट शब्दों में कहा जाए, तो मध्यप्रदेश राज्य लोकसेवा आयोग (MPPSC) विगत वर्षों में भी जिन प्रसंग या विषय (topics) में प्रश्न पूछ रहा था, उन विषयों/बिन्दुओं को स्पष्ट रूप से पाठ्यक्रम में शामिल कर दिया गया है।

मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2019 इसका अच्छा उदाहरण है। जिसमे कई प्रश्न मध्यप्रदेश के राजवंशों से पूछें गए,जिसके बारे में किसी पुस्तक में जानकारी नहीं थी।

पाठ्यक्रम में स्पष्ट है से यह बिंदु (Topic) लिख देने के कारण यह विषय अब कई पुस्तकों (Books) में प्रकाशित हो चुके हैं।


आज हम जानेंगे कि मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा-2020 अर्थात् नवीन पाठ्यक्रम के अनुसार हमारे लिए कौन सी पुस्तकें सर्वोत्तम रहेंगी।


Book List For MPPSC Pre | मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा | नवीन पाठ्यक्रम पर आधारित

सामान्य अध्ययन

1. Lucent (ल्यूसेंट)

  • यदि आप किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह पुस्तक आपके लिए अनिवार्य है।
  • विविध ( मुख्यत: )



2. Lucent Objectives (लूसेंट वस्तुनिष्ठ)





मध्यप्रदेश अध्ययन

मध्यप्रदेश विषय का महत्व MPPSC की परीक्षा में ऐसा है,जितना महत्व आक्सीजन का हमारे जीवन में।
साधारण शब्दों में,बिना मध्यप्रदेश के अध्ययन MPPSC की परीक्षा में पास होना असंभव है ।

यदि भूगोल से सवाल पूछा जाएगा, तो ज्यादा उम्मीद है कि मध्यप्रदेश का भूगोल ही पूछा जाए।
यदि अर्थव्यवस्था का प्रश्न पूछा जाएगा,तो वह भी मध्यप्रदेश से संबंधित रहने की ज्यादा संभावना है।
इतिहास में भी वर्तमान समय में मध्यप्रदेश के इतिहास से ही प्रश्न पूछे जा रहे।
    अतः आपको सर्वप्रथम और सबसे बेहतर तैयारी मध्यप्रदेश विषय की करनी चाहिए। आप पायेंगे की मध्यप्रदेश अध्ययन से ही आप टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर रहे है और साथ ही विगत वर्षों के प्रश्नपत्र में भी इसके महत्त्व का आकलन आप के सकते हैं।

अक्सर पाया जाता है कि सभी पुस्तकों में त्रुटियां होती है,यहां तक कि मध्यप्रदेश राज्य सरकार की पुस्तकों में भी आपको बहुत सी त्रुटियां मिलेंगी। 
इस कारण, आपको दो या अधिक प्रकाशन की पुस्तक रखनी चाहिए।
यदि समग्र अध्ययन आप 'A' प्रकाशन का ले रहे,तो वस्तुनिष्ट 'B' प्रकाशन का लें। इससे त्रुटियों का आकलन करना आसान हो जाता है।

3. महावीर समग्र अध्ययन - 2020 प्रकाशन

  • मध्यप्रदेश इतिहास और राजवंश (विशेष) : इस बिंदु को सबसे उत्तम महावीर प्रकाशन में ही लिखा गया है। आप स्वयं भी आकलन कर सकते है। कई प्रकाशनों ने तो पुरानी पुस्तक में ही नया कवर चढ़ा कर प्रकाशित के दिया। इस पहलू का आप ध्यान रखें। 
  • समग्र अध्ययन




4. पुणेकर वस्तुनिष्ठ 

  • प्रश्नों की सर्वोत्तम व्याख्या और सरल स्पष्टीकरण।


5. महावीर - मध्यप्रदेश (एक दृष्टि में)


6. महेश वर्णवाल - मानचित्रावली


समसामयिक विषय (इकाई 8)


7. Speedy (स्पीडी) - वार्षिकांक

  • राष्ट्रीय समसामयिक ( Current Affair )


8. ExamPedia मध्यप्रदेश मंथन - वार्षिकांक

  • मध्यप्रदेश समसामयिक



सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (इकाई 9)


9. निर्माण IAS सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (विशेषांक)

संवैधानिक / सांविधिक संस्थान (इकाई 10)


10. प्रयास संस्थान, इन्दौर / निर्माण IAS


अन्य बिंदु ( खाद्य प्रसंस्करण, स्वास्थ्य नीति और कार्यक्रम,वैज्ञानिक संस्थान और उपलब्धियां आदि के लिए भी आकार IAS या किसी भी अन्य संस्थान/प्रकाशन के नोट्स ( या पुस्तक ) ले सकते हैं।

Note : 

  • विगत वर्षों के प्रश्नपत्र हल करना ना भूलें।
  • सभी पुस्तकों का नवीनतम संस्करण ही लें।
  • ज्यादा से ज्यादा टेस्ट लगाएं और टेस्ट के अंकों से हतोत्साहित ना हों, निरंतर अभ्यास करें।


याद रखें,
हारा वही जो चला नहीं,
जीता वही जो रुका नहीं।


MPPSC Quiz  MPPSC Pre Syllabus  MPPSC Book-List