Quiz | Economics अर्थव्यवस्था

Test : Economics अर्थव्यवस्था Test / Quiz / MCQ / Previous year questions For MadhyaPradesh Government Exams,selectionmind,selectiin mind

Test  | Economics अर्थव्यवस्था ,Quiz MPPSC | Top 20 Most to Questions For MPPSC Pre, SelectionMind,selection mind
Test | Economics अर्थव्यवस्था 

  Test : Economics अर्थव्यवस्था  

Test / Quiz / MCQ / Previous year questions For 
MadhyaPradesh
Government Exams

Subject - Economics

विषय : अर्थव्यवस्था

• सभी प्रश्न विगत वर्षों में परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं।

• सभी प्रश्न हिंदी भाषा में होंगे ।

• सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।

• कुल समय : 20 minutes

• कुल प्रश्न : 20 ( प्रत्येक प्रश्न 2 अंक के लिए होगा।)

• कुल अंक : 40




Start Test




Question 1) पहला मानव-विकास सूचकांक किस अर्थशास्त्री ने तैयार किया था ?
  1. प्रो. अमर्त्य सेन ने
  2. महबूब-उल-हक ने
  3. डॉ. मनमोहन सिंह ने
  4. इनमें से कोई नहीं

Ans (2) महबूब-उल-हक ने


  मानव विकास सूचकांक (HDI) एक सूचकांक है, जिसका उपयोग देशों को "मानव विकास" के आधार पर आंकने के लिए किया जाता है।

एचडीआई का विकास पाकिस्तानी अर्थशास्त्री महबूब उल हक द्वारा किया गया था।
इसे संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा प्रकाशित किया गया हैं।
आधार:-
[जीवन प्रत्याशा], [शिक्षा], और [प्रति व्यक्ति आय]



Question 2) निम्नलिखित में से कौन सा बैंक भारत का केंद्रीय बैंक है?
  1. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
  2. सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया
  3. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
  4. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया

Ans (4) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया

 

RBI
स्थापना: 1 अप्रैल 1935
मुख्यालय: मुम्बई, महाराष्ट्र
1 जनवरी 1949 में इसका राष्ट्रीयकरण कर दिया गया।
शक्तिकांत दास भारतीय रिजर्व बैंक के वर्तमान गवर्नर हैं



Question 3) कार्ल मार्क्स की पुस्तक "दास कैपिटल" प्रकाशित हुई थी?
  1. 1857 में
  2. 1862 में
  3. 1867 में
  4. 1872 में

Ans (3) 1867 ई. में

दास कैपिटल , एक पुस्तक है जिसकी रचना कार्ल मार्क्स ने 1867 ई. में की थी।
• इसमें पूँजी एवं पूँजीवाद का विश्लेषण है तथा मजदूरवर्ग को शोषण से मुक्त करने के उपाय बताये गए हैं।
• इस पुस्तक के प्रकाशित होने के कुछ ही वर्षों के बाद रूस में साम्यवादी क्रांति हुई।



Question 4) भारत में न्यूनतम मजदूरी अधिनियम कब लागू किया गया?
  1. 1936
  2. 1948
  3. 1951
  4. 1956

Ans (2) 1948


न्यूनतम मज़दूरी अधिनियम 15 अगस्त 1948 को लागू किया गया। इस अधिनियम का उद्देश्य कुशल और अकुशल मज़दूरों के लिए न्यूनतम मज़दूरी दर के निर्धारण से है, जो की इस प्रकार निम्नांकित है :-

• मजदूरी को मुद्रास्फीति की दर के सापेक्ष में आवश्यकतानुसार नियत और पुनरीक्षित करने के लिए समितियों का गठन कर सिफारिशें प्राप्त करना।
• मज़दूरी के घंटे निर्धारित करना।
• सात दिन की हर कालावधि में एक सह पारिश्रमिक अवकाश निर्धारित करना।



Question 5) केलकर टास्क फोर्स की सिफारिशों का संबंध है?
  1. बैंकिंग से
  2. विदेशी निवेश से
  3. व्यापार से
  4. करों से

Ans (4) करों से

2002 में वाजपेयी सरकार ने कर सुधारों की सिफारिश करने के लिए विजय केलकर के तहत एक टास्क फोर्स का गठन किया था।
2005 में, केल्कर समिति ने 12वीं वित्त आयोग द्वारा सुझाई गई जीएसटी को जारी करने की सिफारिश की थी।



Question 6) विदेशी व्यापार का भुगतान संबंधित है?
  1. आयात के गुणों से
  2. निर्यात के गुणों से
  3. भुगतान संतुलन से
  4. विदेशी व्यापार गुणक से

Ans (3) भुगतान संतुलन से

भुगतान संतुलन से आशय एक देश के समस्त आयातों एवं निर्यातों व अन्य अन्य सेवाओं के मूल्यों के सम्पूर्ण विवरण से होता है।
• भुगतान संतुलन में तीन घटक होते हैं: चालू खाता, को पूंजी खाता और वित्तीय खाता।
• चालू खाता किसी देश की शुद्ध आय को दर्शाता है, जबकि पूंजी खाता राष्ट्रीय संपत्ति के स्वामित्व में शुद्ध परिवर्तन को दर्शाता है।



Question 7) राष्ट्रीय विकास परिषद का गठन कब हुआ था?
  1. 16 अगस्त 1950
  2. 1 अप्रैल 1951
  3. 6 अगस्त 1952
  4. 16 अगस्त 1952

Ans (3) 6 अगस्त 1952

  • राष्ट्रीय विकास परिषद (एनडीसी) एक कार्यकारी निकाय है ।
  • यह ना ही संवैधानिक है और न ही एक सांविधिक निकाय है।
  • यह देश की पंचवर्षीय योजनाओं का अनुमोदन करती है।
  • प्रधानमंत्री, परिषद का अध्यक्ष होता है ।
  • भारतीय संघ के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री एवं योजना आयोग के सभी सदस्य इसके पदेन सदस्य होते हैं।



Question 8) किस पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत समाज के समाजवादी ढांचे की स्थापना का संकल्प लिया गया था?
  1. द्वितीय पंचवर्षीय योजना
  2. तृतीय पंचवर्षीय योजना
  3. चौथी पंचवर्षीय योजना
  4. पांचवीं पंचवर्षीय योजना

Ans (1) द्वितीय पंचवर्षीय योजना

द्वितीय पंचवर्षीय योजना का कार्यकाल 1956 से 1961 तक रहा।
• 'प्रो. पी. सी. महालनोबिस' के मॉडल पर आधारित इस योजना का लक्ष्य 'तीव्र औद्योगिकीकरण' था।



Question 9) भारत में कृषि आय कर लगाया जा सकता है?
  1. केंद्र सरकार द्वारा
  2. राज्य सरकार ने
  3. स्थानीय सरकार
  4. केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा

Ans (2) राज्य सरकार ने

कृषि आय कर -
भारत मे स्थित किसी ऐसी भूमि से प्राप्त किराया या लगान जिसका प्रयोग कृषि कार्यों हेतु किया जाता है।


Question 10) मुंबई बंदरगाह के दबाव को कम करने के लिए कौन से पतन का निर्माण किया गया?
  1. एन्नोर
  2. हल्दिया
  3. पारादीप
  4. न्हावाशेवा

Ans (4) न्हावाशेवा

  • न्हावाशेवा जिसे जवाहरलाल नेहरू पोर्ट के रूप में जाना जाता है, भारत में सबसे बड़ा कंटेनर बंदरगाह है, जो कि नवी मुंबई महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र की मुख्य भूमि पर स्थित है।
  • मुंबई बंदरगाह पश्चिमी मुंबई के प्राकृतिक गहरे पानी मे भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है। मुंबई पोर्ट भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह है



Question 11) मध्यप्रदेश का दुग्ध उत्पादन में कौन सा स्थान है?
  1. प्रथम
  2. द्वितीय
  3. तीसरा
  4. चौथा

Ans (3) तीसरे स्थान

मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में तीसरे स्थान में है।
सर्वाधिक मुरैना जिले में।
देश में सर्वाधिक पशुधन भी मध्यप्रदेश में है।


Question 12) वर्ष भर बोई जाने वाली फसल कौन सी है?
  1. मक्का
  2. गेहूं
  3. राई
  4. उड़द

Ans (1) मक्का



Question 13) राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्था कहां स्थित है ?
  1. नई दिल्ली
  2. जयपुर
  3. नागपुर
  4. हैदराबाद

Ans (2) जयपुर

राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान (एनआईएएम) 8 अगस्त 1988 को राजस्थान के जयपुर में कृषि विपणन कर्मियों की जरूरतों को पूरा करने और विशेष प्रशिक्षण, अनुसंधान, परामर्श और पेशकश करने के लिए कृषि मंत्रालय द्वारा स्थापित एक राष्ट्रीय स्तर का संस्थान है।

  • यह संस्थान भारत के पांचवें प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह को समर्पित है


Question 14) अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र मध्य प्रदेश के किस जिले में है?
  1. धार
  2. इन्दौर
  3. भोपाल
  4. छिंदवाड़ा

Ans (3) भोपाल

मध्य प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र
• मोहना : धार
• अचारपुरा : भोपाल
• लेहगडुआ : छिंदवाड़ा
• जावरा : रतलाम



Question 15) भारत में जूट का अधिकतम क्षेत्र कहां है?
  1. पश्चिम बंगाल
  2. मुंबई
  3. असम
  4. बिहार

Ans (1) पश्चिम बंगाल

भारत दुनियाभर में सबसे अधिक जूट का उत्पादन करने वाला देश है।
पूरी दुनिया के लगभग 60 प्रतिशत जूट का उत्पादन भारत में होता है।
जूट एक ऐसी फसल है, जिसे जलोढ़ मिट्टी और भारी वर्षा की आवश्यकता होती है।

  • 1st पश्चिम बंगाल
  • 2nd बिहार
  • 3rd असम


Question 16) कुडनकुलम परियोजना किस राज्य में स्थित है?
  1. केरल
  2. कर्नाटक
  3. आंध्रप्रदेश
  4. तमिलनाडु

Ans (4) तमिलनाडु

रूस के सहयोग से कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना शुरू की गई।
यह भारत में स्थापित विद्युत शक्ति की सबसे बड़ी इकाई है।



Question 17) ऊर्जा संरक्षण अधिनियम कब से प्रभावी हुआ
  1. 2001
  2. 2002
  3. 2006
  4. 2011

Ans (1) 2001

भारतीय अर्थव्यवस्था की ऊर्जा खपत तीव्रता को कम करने के उद्देश्य से 2001 में 'ऊर्जा संरक्षण अधिनियम' को लागू किया गया था।
'ऊर्जा संरक्षण अधिनियम' के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने लिये वर्ष 2002 में केंद्रीय स्तर पर एक वैधानिक निकाय के रूप में 'ऊर्जा दक्षता ब्यूरो' (Bureau of Energy Efficiency- BEE) की स्थापना की गई थी


Question 18) भारत में नोट छपाई की जगह निम्नलिखित में कहां हैं?

1.नासिक  2.होशंगाबाद  3.हैदराबाद  4.औरंगाबाद  5.देवास
  1. (1, 2, 3 & 4)
  2. (1, 2, 3 & 5)
  3. (2, 3, 4 & 5)
  4. (1, 2, 3, 4, 5)

Ans (2) 1, 2, 3 & 5

  • भारत में चार मुद्रा नोट प्रिंटिंग प्रेस – मैसूर (कर्नाटक) और सलबोनी (पश्चिम बंगाल) में दो आरबीआई प्रेस और दो सुरक्षा प्रिंटिंग और मिंटिंग कॉर्प ऑफ इंडिया लिमिटेड (SMPCIL) नासिक (महाराष्ट्र) और देवास (मध्य प्रदेश) में है।
  • इसके अलावा, चार जगह हैं जहां सिक्के कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई, नोएडा में मिंट किए जाते हैं।
  • सुरक्षा पेपर मिल की स्थापना 1968 में होशंगाबाद, मध्य प्रदेश में बैंक नोट्स के लिए कागजात बनाने के लिए की गई थी।



Question 19) राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की स्थापना किस पंचवर्षीय योजना अवधि में की गई थी?
  1. चौथी पंचवर्षीय योजना
  2. पांचवी पंचवर्षीय योजना
  3. छठी पंचवर्षीय योजना
  4. सातवीं पंचवर्षीय योजना

Ans (3) छठी पंचवर्षीय योजना

  • नाबार्ड अर्थात राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की स्थापना शिवरमन समिति की सिफारिश पर छठवीं पंचवर्षीय योजना में की गई थी।



Question 20) हिंदू वृद्धि दर किससे संबंधित है?
  1. प्रति व्यक्ति आय से
  2. राष्ट्रीय आय से
  3. साक्षरता से
  4. जनसंख्या से

Ans (2) राष्ट्रीय आय से

  • भारतीय अर्थव्यवस्था की 1950 से लेकर 1980 तक निम्न वृद्धि दर को हिन्दू वृद्धि दर (अंग्रेज़ी: Hindu rate of growth) कहा जाता है।
  • नामकरण भारत के अर्थशास्त्री प्रो० राजकृष्णा ने किया था।

Comment your score.



MPPSC Quiz