Download FREE PDF :01 नवंबर माह (01 November Month ) 2021 : Daily Current affairs Hindi | One-liner Current Affairs Hindi

Download FREE PDF : नवंबर माह ( November Month ) 2021 : Daily Current affairs Hindi | One-liner Current Affairs Hindi

 01 नवंबर 2021 


Daily Current affairs Hindi

 'समुद्रयान'

  • भारत का पहला मानवयुक्त समुद्री मिशन 'समुद्रयान' को लॉन्च किया गया।
  • समुद्रयान परियोजना लांच करने के बाद भारत उन देशों की सूची में शामिल हो गया है, जो समुद्र की गहराई में खोज कर रहे हैं।
  • भारत से पहले अमेरिका, रूस, जापान, फ्रांस और चीन समुद्री मिशन को लांच कर चुके हैं।

गंगा उत्सव 2021

  • राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन प्रति वर्ष गंगा उत्सव का आयोजन करता रहा है।
  • नदियों के संरक्षण के लिए प्रयागराज में।
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के लक्ष्य और उद्देश्य:
  1.  समन्वय अंतर क्षेत्रीय व्यापक योजना और प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए एक नदी बेसिन दृष्टिकोण अपनाकर प्रदूषण और गंगा नदी के संरक्षरण के प्रभावी कमी सुनिश्चित करना।
  2.  पानी की गुणवत्ता और पर्यावरण की दृष्टि से टिकाउ विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गंगा नदी में न्यूनतम पारिस्थितिक प्रवाह बनाए रखना।


मध्यप्रदेश , केरल , कर्नाटक , छत्तीसगढ़ और हरियाणा राज्यों का स्थापना दिवस।

साथ ही, चंडीगढ़ (1 नवंबर 1966) और लक्षद्वीप (1 नवंबर 1956) का भी स्थापना दिवस।

मध्यप्रदेश :

  • राजधानी - भोपाल
  • स्थापना - 1 नवंबर 1956
  • मुख्यमंत्री - शिवराज सिंह चौहान
  • राज्यपाल - मंगुभाई छगनभाई पटेल

केरल :

  • राजधानी - तिरुवनंतपुरम
  • स्थापना - 1 नवंबर 1956 (केरल पिरवी दिवस)
  • मुख्यमंत्री - पिनराई विजयन
  • राज्यपाल - आरिफ मोहम्मद खान

कर्नाटक :

  • राजधानी - बंगलुरू
  • स्थापना - 1 नवंबर 1956
  • मुख्यमंत्री - बसवराज बोम्मई
  • राज्यपाल - थावरचंद्र गहलोत

हरियाणा :

  • राजधानी - चंडीगढ़
  • स्थापना - 1 नवंबर 1966
  • मुख्यमंत्री - मनोहर लाल खट्टर
  • राज्यपाल - बंडारू दत्तात्रेय

छत्तीसगढ़

  • राजधानी - रायपुर
  • स्थापना - 1 नवंबर 2000
  • मुख्यमंत्री - भूपेश बघेल
  • राज्यपाल - अनुसुइया उइके 


कटनी में होगा मध्यप्रदेश का पहला स्टोन आर्ट फेस्टिवल ।

  • प्राचीन काल से ही शिल्पकारी के लिए मशहूर कटनी जिले के सैंड स्टोन को बढ़ावा देने के लिए जिला पुरातत्व पर्यटन और संस्कृति परिषद कटनी द्वारा 'स्टोन आर्ट फेस्टिवल 'आधारशिला का आयोजन किया जा रहा है।
  • जाग्रति पार्क माधवनगर में होने वाले इस फेस्टिवल में देश भर के शिल्पकार कटनी के सैंट स्टोन और मार्बल पर अपने हुनर का जादू दिखाएंगे।


Microsoft दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बनने के लिए Apple से आगे निकली।

माइक्रोसाफ्ट -

  • संस्थापक: बिल गेट्स, पॉल एलन
  • मुख्यालय: रेडमंड, वाशिंगटन, संयुक्त राज्य अमेरिका
  • CEO: सत्या नाडेला 

एप्पल - 

  • संस्थापक: स्टीव जॉब्स
  • मुख्यालय: कूपर्टीनो, कैलीफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका
  • CEO: टिम कुक


डेयरी सहकार योजना की शुरुआत

  • केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमूल के 75 वें स्थापना वर्ष के दौरान आनंद, गुजरात में "डेयरी सहकार" योजना शुरू की है।
  • यह योजना देश में डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने, किसान की आय को दोगुना करने के साथ-साथ 'सहयोग से समृद्धि की ओर' के दृष्टिकोण को साकार करने के मौजूदा प्रयासों का पूरक होगा।
  • योजना के तहत, एनसीडीसी गोजातीय विकास, दूध खरीद, प्रसंस्करण, गुणवत्ता आश्वासन, मूल्यवर्धन, ब्रांडिंग, पैकेजिंग, विपणन, परिवहन और दूध और दूध उत्पादों के भंडारण, डेयरी उत्पादों के निर्यात जैसी गतिविधियों के लिए पात्र सहकारी समितियों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।

• अमित शाह - पहले सहकारिता मंत्री

• अभय कुमार सिंह सहकारिता मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त।

• संविधान के अनुच्छेद 43 (b) : सहकारी सोसाइटियों का संवर्धन।


अशोक भूषण : NCLAT अध्यक्ष

  • केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अशोक भूषण को राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (National Company Law Appellate Tribunal - NCLAT) के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।
  • नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल की स्थापना: 1 जून 2016


भारत टीम , न्यूज़ीलैंड से 8 विकेट से हारी

  • 2021 ICC पुरुष टी20 विश्वकप (ICC T-20 World Cup 2021) 
  • आयोजन संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में हो रहा हैं।
  • आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का सातवाँ संस्करण है।
  • न्यूज़ीलैंड राजधानी: वेलिंग्टन


74वीं सीनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप 2021

  • बेंगलुरु में आयोजित
  • कर्नाटक ने जीती