Quiz | विज्ञान और पर्यावरण | MPPSC Pre | science and environment
![]() |
Quiz | विज्ञान और पर्यावरण | MPPSC Pre | science and environment |
Quiz | विज्ञान और पर्यावरण | MPPSC Pre | Science and Environment
• सभी प्रश्न हिंदी भाषा में होंगे ।
• सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
• कुल समय : 20 minutes
• कुल प्रश्न : 20 ( प्रत्येक प्रश्न 2 अंक के लिए होगा।)
• कुल अंक : 40
1. B. C. G. का पूरा नाम है
बेसीलस कालमीटी ग्यूरीन (Bacillus calmette Guerin)
बेसीलस सरक्यूलर ग्यूरीन (Bacillus circular Guerin)
बोन कमप्लीट ग्रोथ (Bone complete growth)
कोई नहीं (None )
Ans. (1) बेसीलस कालमीटी ग्यूरीन (Bacillus calmette Guerin)
व्याख्या :
BCG का टीका टीबी की रोकथाम के लिये लगाया जाता है ।
टी.बी. रोग के उपचार के लिए DOTS का उपयोग किया ।
DOTS:- Directly Observed Treatment
भारत सरकार द्वारा 'राष्ट्रीय टीबी कार्यक्रम' (National TB Programme- NTP) की शुरूआत वर्ष 1962 में बीसीजी टीकाकरण (BCG vaccination) और टीबी उपचार से जुड़े ज़िला टीबी मॉडल केंद्र के रूप में की गई थी।
'विश्व स्वास्थ्य संगठन' (World Health Organization-WHO) द्वारा वर्ष 2030 तक विश्व को टीबी / क्षय /तपेदिक के मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है ।
भारत सरकार वर्ष 2025 तक देश से क्षय रोग को खत्म करने के लिये प्रतिबद्ध है।
2. अतिगंभीर एवं कुपोषित बच्चो के लिये 12 दिवसीय स्नेह शिविर का आयोजन किस योजना द्वारा होता है ?
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
- सबला योजना
- मिड-डे मिल योजना
- सुपोषण
Ans. (4) सुपोषण
SUPOSHAN Supportive Programme Sustaining Health and Nutrition.
- सबला योजना : (राजीव गांधी किशोरी बालिका शसक्तीकरण योजना)
- 1 April 2011 से पूरे देश में महिला एवं बाल विकास मंंत्रालय के सौजन्य से आरम्भ की गई ।
- 11 से 18 वर्ष की किशोरियों के समग्र विकास व सशक्तीकरण के लिए लागू योजना है
- मिड-डे मिल योजना (मध्यान्ह भोजन योजना)
3. OPV का पूरा नाम है -
- ओरल पोलियो वायर
- ओरल पोलियो वेक्सीन
- ओरल पल्स वायरस
- ओरल पल्स वेक्सीन
Ans. (2) ओरल पोलियो वेक्सीन
पोलियो रोग से बचाव के लिए 5 वर्ष तक के बच्चो को OPV दी जाती है ।
1961-62 में अल्बर्ट साल्वीन ने पोलियो की पिलाई जाने वाली दवा की खोज की।
नोट - जॉन साल्क ने 1952 में पोलियो का टीका खोजा तथा इसका उपयोग 1955 में हुआ ।
4. स्वाइन फ्लू किसके कारण होने वाला रोग है?
- विषाणु
- जीवाणु
- परजीवी
- कोई नहीं
Ans. (1) विषाणु
व्याख्या :
- स्वाइन फ्लू विषाणुजनित रोग है।
- कारक : H1 N1 विषाणु ( H5 N1 विषाणु : बर्ड फ्लू रोग का कारक )
- प्रभावित अंग सम्पूर्ण शरीर (मुख्यतः श्वसन तंत्र)
लक्षण -
(i) आरम्भ में सर्दी जुकाम तथा न्यूमोनिया जैसे लक्षण दिखाई देते है।
(ii) साँस लेने में कठिनाई होती है। नोट- यह सुअर से मनुष्य में फैलता है।
5. 'क्यूसेक' में क्या मापा जाता है ?
- जल की शुद्ध
- जल का बहाव
- जल की गहराई
- जल की मात्रा
Ans. (2) जल का बहाव
क्यूसेक से जल के बहाव की मात्रा को मापा जाता है।
6. सामान्य 'टी.वी. रिमोट कंट्रोल में उपयोग की जाने वाली तरंगें होती हैं ?
- अवरक्त किरणें
- गामा किरणें
- X-किरणें
- पराबैंगनी किरणें
Ans. (1) अवरक्त किरणें
सामान्य टी.वी. रिमोट कंट्रोल में अवरक्त किरणों का प्रयोग किया जाता है।
7. 'ग्रेफीन' होता है ?
- कार्बन की मिश्र धातु
- कार्बन का समस्थानिक
- कार्बन का नैनो प्रतिरूप
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. (3) कार्बन का नैनो प्रतिरूप
- यह एक अणु की मोटाई वाला सामान्य कार्बन की एक पतली परत है।
इसकी खोज- आंद्रेजीम और कोसटाटिन नोवोसेलोव ने की थी।
इसे ग्रेफाइट के एक टुकड़े से निष्कर्षित किया है। यह सबसे पतला पदार्थ है किंतु अब तक के पदार्थों में सबसे मजबूत भी है।
8. 'पॉली सैकेराइड' के संबंध में निम्नलिखित में से असत्य है??
- यह 'मोनोसैकेराइड' के अनेक अणुओं के मिलने से बनता है
- यह जल में घुलनशील होते हैं, जो मुख्यतः पौधों में पाया जाता है
- सेल्यूलोज, काइटीन, ग्लाइकोजन आदि प्रमुख उदाहरण है
- उपरोक्त सभी सत्य हैं
Ans. (4) सभी सत्य है ।
पॉली सैकेराइड :
- यह अनेक मोनोसैकेराइड अणुओ के मिलने से बनता है।
- ये जल में घुलनशील होते है।
- यह मुख्यतः पौधों में पाया जाता है।
- इसके उदाहरण- स्टार्च, ग्लाइकोजन, सेल्यूलोज आदि है
9. 'फाउण्टेन पेन के आविष्कारक कौन हैं ?
- वाटर मैन
- चैलपार्क
- पारकर
- सैफर
Ans. (1) वाटरमैन
फाउण्टेन पेन का अविष्कार लेविस एडसन वाटरमैन ने 1883 ई. में न्यूयॉर्क शहर में किया था। वाटरमैन ने अपने इस उत्पाद का पेटेंट 1884 ई. में करवाया ।
10. पौधे के कौन से भाग से हल्दी प्राप्त होती है?
- जड़
- फल
- तना
- पुष्प
Ans. (3) तना
- पौधे के तने के भाग से हल्दी प्राप्त किया जाता है।
- हल्दी (Turmeric) के पौधे का खाने लायक हिस्सा प्रकन्द (Rhizome) है, जो कि एक अन्तः भौमिक रूपान्तरित तने का एक प्रकार है।
- हल्दी का पौधा एक प्रकन्दीय (Rhizomatous) बहुवर्षीय शाकीय पौधा है, जिसका वानस्पतिक नाम कुरकुमा लांगा (Curcuma longa) है तथा यह कुल- जिंजिबरेसी (Family-Zingiberaceae) के अंतर्गत आता है।
- इसकी उत्पत्ति स्थल उष्ण कटिबंधीय दक्षिण एशिया है जिसका उपयोग औषधि, मसाले तथा रंगकारक इत्यादि के रूप में किया जाता है।
11. हमारे शरीर में 'आनुवांशिकता की इकाई' को कहते हैं?
- गुणसूत्र
- डीएनए
- जीन
- केन्द्रक
Ans. (3) जीन
व्याख्या :
- क्रोमोसोम्स पर स्थित डीएनए की बनी ऐसी अति सूक्ष्म संरचनाएं जो आनुवंशिक लक्षणों का धारण एवं उनका एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में स्थानान्तरण करती हैं, जीन कहलाती हैं।
- जीन जीवों के शरीर में आनुवंशिकता की मूलभूत इकाई हैं।
12. संवहन द्वारा ऊष्मा का स्थानांतरण हो सकता हैं ?
- ठोस एवं द्रव में
- गैस एवं द्रव में
- ठोस एवं निर्वात में
- निर्वात एवं गैस में
Ans. (2) गैस एवं द्रवों में
संवहन (Convection) द्वारा ऊष्मा का स्थानांतरण केवल द्रवों तथा गैसों में होता है। संवहन की प्रक्रिया में पदार्थ के कण स्वयं स्थानांतरित होते हैं।
उदाहरणार्थ- आग पर रखी पतीली का जल संवहन द्वारा गर्म होता है।
13. 'हाइड्रोपोनिक्स' क्या हैं ?
- मृदा विहीन पादप संवर्धन
- पादप में कलम लगाना
- सब्जियों का अध्ययन
- जल संरक्षण
Ans. (1) मृदा विहीन पादप का संवर्धन
हाइड्रोपोनिक्स, एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें खनिज पोषक तत्त्वों के विलयन के प्रयोग द्वारा जल में पौधों को उगाया जाता है। यह पौधों को उगाने की ऐसी विधि है, जिसमें भूमि में पौधे नहीं उगाए जाते।
14. मनुष्य की आंखें किसी वस्तु का प्रतिबिंब बनाती हैं?
- कॉर्निया पर
- आयरिश
- पुतली पर
- रेटीना
Ans. (4) रेटीना
किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब मनुष्य की आँख में रेटिना पर बनता है, जो कि वास्तविक एवं उल्टा प्रतिबिम्ब होता है।
15. 'राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी शोध संस्थान' (NEERI) अवस्थित हैं ?
- बंगलौर में
- नागपुर में
- हैदराबाद में
- नई दिल्ली में
Ans. विकल्प (2) नागपुर
'राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी शोध संस्थान (NEERI) महाराष्ट्र राज्य के नागपुर शहर में अवस्थित है। NEERI भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।
16. डी.एन.ए. में उपलब्ध कौन-सा यौगिक 'अमीनो अम्ल से नहीं बनता है ?
- एडीनीन
- गुआनीन
- साइटोसीन
- टायरोसीन
Ans. (4) टायरोसीन
17. एक नाभिकीय रिएक्टर में 'भारी जल' का क्या कार्य होता हैं ?
- न्यूट्रॉन की गति को कम करना
- न्यूट्रॉन की गति को बढ़ाना
- रिएक्टर को ठंडा करना
- नाभिकीय क्रिया को रोकना
Ans. 1 ( न्युट्रॉनों की गति को कम करना )
- भारी जल (Heavy Water) हाइड्रोजन के समस्थानिक ड्यूटीरियम (, H2) का ऑक्साइड (D,O) है।
- परंपरागत नाभिकीय रिएक्टरों (जिनमें यूरेनियम - 238 एवं प्लूटोनियम-239 ईधन के रूप में प्रयुक्त होते हैं) में भारी जल मंदक (Moderator) के रूप में प्रयुक्त होता हैं।
- इसका कार्य श्रृंखला अभिक्रिया में निर्मुक्त तीव्र गति वाले न्यूट्रॉनों की गति को कम करना होता है ताकि श्रृंखला अभिक्रिया को नियंत्रित किया जा सके।
- ग्रेफाइट एवं बेरिलियम का प्रयोग भी मंदक के रूप में किया जाता है। आधुनिक संवर्धित यूरेनियम वाले रिएक्टरों में सामान्यतः 'हल्का जल' (Light Water; H,O) ही मंदक का कार्य करता हैं।
18. मानव शरीर में सबसे छोटी अन्तःस्त्रावी ग्रंथि कौन-सी है?
- एड्रीनल
- पैन्क्रियाज
- थायरॉइड
- पिट्यूटरी
Ans. 4 ( पिट्युटरी )
मानव शरीर की सबसे छोटी अंतः स्त्रावी ग्रंथि पिट्यूटरी अर्थात पीयूष ग्रंथि होती है। इसे हाइपोफाइसिस सेरीबाइ (Hypophysis Serebri) भी कहते हैं, जो कि 'मास्टर ग्रंथि' के नाम से प्रसिद्ध है, क्योंकि उसके कई हॉर्मोन्स अतः स्त्रावी ग्रंथियों का नियंत्रण करते हैं।
19. 'ग्रीन पीस इंटरनेशनल' का मुख्यालय अवस्थित हैं ?
- एम्सटर्डम में
ओटावा में
कैनबरा में
जेनेवा में
Ans. 1 ( एम्सटर्डम )
ग्रीन पीस इंटरनेशनल 1971 में बैंकूवर, कनाडा में स्थापित एक अंतर्राष्ट्रीय गैर-सरकारी पर्यावरण संगठन है। इसका मुख्यालय नीदरलैंड्स के एम्सटर्डम में स्थित है।
20. मध्यप्रदेश खाद्य प्रसंस्करण नीति कब आई ?
- 1960
- 1965
- 2012
- 2016
Ans. (4) 2016
- वर्ष 1960 : सार्वजनिक वितरण प्रणाली का उद्भव ।
- वर्ष 1965 :
- भारतीय खाद्य निगम (FCI) की स्थापना 1965 में हुई थी।
- कृषि लागत और मूल्य आयोग (CACP)